चुनाव नजदीक आते ही बढ़ने लगी साईकिल की रफ्तार

अफजलगढ़। सपा की लहर देखते हुए चुनाव नजदीक आते ही साईकिल की रफ्तार बढ़ने लगी है कस्बा अफजलगढ़ निवासी बसपा के वरिष्ठ नेता समीम अहमद अंसारी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर सपा प्रत्याशी कपिल कुमार को जिताने का आह्वान किया। वही नगर के जिम्मेदार लोगों ने एक जुट होकर सपा प्रत्याशी कपिल कुमार को अपना समर्थन देते हुए विधायक बनाने का संकल्प लिया।
नगर के मौहल्ला नेजो सराय में बसपा के वरिष्ठ नेता समीम अहमद अंसारी ने बसपा छोड़कर अपने हजारों समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी कपिल कुमार को जिताने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी कपिल कुमार ने समीम अहमद अंसारी भट्टे वाले का उनके समर्थकों सहित नगर के जिम्मेदार लोगों का समर्थन देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग गुमराह करने वाले बहुत आयेंगे
कोई गलती ऐसी नहीं करनी जो चुनाव मे माहौल खराब कराने के लिए तैयार खड़े है धर्म के नाम पर वोट मांगने का प्रयास करेंगे सारा मुस्लिम वहा चला गया सारा हिन्दू वहां चला गया है सिर्फ अफवाहें फैलाने का काम करेंगे आपकों ध्यान रखना है वोट डालते समय भाजपा की अत्याचारों का ध्यान रखना होगा जो नफरत फैलाकर भाई को भाई लड़ाना का काम कर रही है आपने एक को दस साल का समय दिया जबकि एक को पांच साल का समय दिया था जो कुछ उन्होंने किया था
वह जनता जानती है एक जाति मालूम कर सम्मान देता था दूसरा धर्म के नाम पर नफरत फैलाते था सपा के वरिष्ठ सपा नेता आजम खां को परिवार सहित जेल भेजने का किसी ओर ने नहीं बल्कि भाजपा ने किया था मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि अगर मुस्लिम समाज को भाजपा का सूपड़ा साफ करने हैं तो एक जुट होकर 14 फरवरी को सपा को वोट देकर आजम खां के परिवार को इंसाफ दिलाने का काम करना होगा। युवाओं से सावधान रहने वह अफवाहो पर ध्यान नहीं देने सहित जो लोग घर से बाहर कहीं दूसरे स्थान पर उन्हें घर बुलाकर वोट डलवाने का आह्वान किया है।
वही समीम अहमद अंसारी भट्टे वाले ने अपने समर्थकों सहित नगर के अलग-अलग बिरादरियों के जिम्मेदार लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चांदपुर चेयरपर्सन पुत्र अरशद अंसारी,पूर्व चेयरपर्सन पति शेख इरशाद हुसैन,पूर्व चेयरमैन असलम अंसारी, डॉ बुनियाद अली अंसारी,समीम अहमद अंसारी भट्टे वाले,मदन सिंह राणा, युवा सपा नेता इश्हाक उस्मानी,अय्यूब अंसारी,
जिला पंचायत सदस्य पति शहाबुद्दीन अंसारी, नौशाद अहमद अंसारी एडवोकेट,समीम अहमद राईन फल वाले,सरफराज अंसारी,शेख उस्मान अहमद, सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन,शेख इस्लामुद्दीन नेता जी, शाहिद हुसैन, अब्दुल रज्जाक ठेकेदार,मोईनुद्दीन अंसारी,सईद अहमद, इमरान पेंटर, इरशाद अहमद, सतनाम सिंह, दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह बेदी,सरदार करतार सिंह,धीरज सिंह,मुख्तियार सिंह,अय्यूब ठेकेदार, साबिर अहमद राईन, मतलूब अंसारी,शेख हसीब,मुस्ताकीम कुरैशी,हाजी जाकिर हुसैन, मास्टर इश्हाक अंसारी, खालिद अंसारी,आरिफ सिद्दीकी तथा अकबर अंसारी आदि उपस्थित रहे।


















