बुलन्दशहर – जिला कारागार बुलन्द शहर में विशेष चिकित्सकीय परीक्षण व उपचार शिविर आयोजित किया गया। जिसमें उच्च व निम्न रक्त चाप, डायबिटीज, मनोरोग व तम्बाकू नियंत्रण के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें मनोचिकित्सक डाक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, फिजिशियन डाक्टर परवेज आलम,मनोरोग काउंसलर सुनील कुमार, तम्बाकू नियंत्रण काउंसलर अनामिका व साधना व वीपी व शुगर की जांच हेतु लैब टेक्नीशियन मनवीर सिंह द्वारा बंदियों का चिकित्कीय परीक्षण, जांच व उपचार किया गया।
व आवश्यक दवायें वितरित की।तथा बंदियों को काउंसलर द्वारा वीपी,शुगर में क्या क्या ऐतिहात बरतने चाहिए तथा किस तरह तम्बाकू का सेवन कैसे छोडा जा सकता है साथ ही तम्बाकू सेवन छोड़ने के लिए आवश्यक दवायें भी वितरित की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मिजाजी लाल, जेलर धीरज कुमार, जेल डाक्टर अनिल कुमार व डिप्टी जेलर हरेन्द्र राठी उपस्थित रहे।कारागार के लगभग 250 बंदी इस शिविर से लाभान्वित हुए।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















