सहसपुर – आजकल बढ़ रहे मच्छरों व बीमारियों से निजात के लिए सहसपुर देहात के जागरूक और शिक्षित युवा प्रधान मो.आदिल ने क्षेत्र भर में छिड़काव कराते हुए बीमारियों के खिलाफ जंग छेड़ दी है। इस मौके पर बोलते हुए प्रधान मो.आदिल ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि बीमारी केवल गन्दगी और हमारी लापरवाही से पनपती हैं,इसलिए अपने आसपास गन्दा पानी जमा न होने दें ,साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें ,रात को मच्छरदानी का प्रयोग ज़रूर करें।
मो .आदिल ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा यही रहेगा कि उनके क्षेत्र में कोई बीमारी या गन्दगी न पनपने पाएं। साथ ही मो.आदिल ने सभी से कोरोना वेक्सीन ज़रूर लगवाने की अपील की उन्होंने कहा कि कोरोना वेक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित और असरकारी है इसलिए किसी भी अफवाह में न आकर वेक्सीन ज़रूर लगवाएं।


















