सहारनपुर – एसएसपी आकाश तोमर के कुशल नेतृत्व में जनकपुरी थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शानदार सफलताओं का अंबार लगाए हुए हैं तथा अपराधियों की कमर तोड़ कर रखे हुए हैं तथा शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आधा दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल भी बरामद कर रहे हैं। विदित हो कि इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार जहां भी रहे हैं बहुत ही जुझारू पन से काम करते हुए अपराधियों को जेल भेजा व आज भी जनकपुरी थाना प्रभारी प्रवेश कुमार व उनकी टीम ने एक सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 मोटर साईकिल चोरी की हुई बरामद की है तथा वही एक अदद नाजायज चाकू भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में वाहन चोरो के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी द्वितीय, सहारनपुर के निर्देशन में दिनांक 20-11-2021 को थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा टीपी नगर में पीछे की तरफ सडक दूधली वाले रास्ते पर खाली पडे खण्डहर गोदाम व झाडियो अभियुक्त आकाश उर्फ हनुमान पुत्र राजेश नि0 ढाकादेई थाना ननौता सहारनपुर को मय कब्जे से 08 मोटर साईकिल चोरी की बरामद के साथ गिरफ्तार किया गया ।
जिस सम्बन्ध मे थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 325/21 धारा 420/465/411/414 भादवि व मु0अ0स0 326/21 धारा 4/25 ए एक्ट पंजीकृत किया गया ।अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष के पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
आकाश उर्फ हनुमान पुत्र राजेश नि0 ढाकादेई थाना ननौता सहारनपुर
बरामदगी का विवरण:-अभि0 के कब्जे से 08 मोटर साईकिल चोरी की बरामद
UP 11 AX 9272 व चेचिस नं0 MBLHAR083HHBG0265 इंजन नं0 HA10AGHHB72606
मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट चेचिस नं0 अपठित है। इंजन नं0 HA10AGHHE63232।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















