बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर समाजसेवी दानिश कमाल पहुंचे बिजली घर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा- पिछले 15 घण्टे से बिजली के गायब होने से नगर के नागरिक पड़ रही भीषण गर्मी से बिलबिला उठा है वही पिछले 15 घण्टो से नगर की विधुत व्यस्था ठप पड़ी है जिसके चलते नगर के बच्चे, बुड्ढ़े और जवान सभी लोग गर्मी से त्रस्त हो रहे वही नगर में बिजली न आने से शहर भर में विधुत विभाग के प्रति नागरिकों मे रोष व्याप्त है।

पड़ रही भीषण गर्मी और उस पर विधुत विभाग द्वारा बिजली न दिए जाने से नगर के नागरिकों मे मलेरिया, बुखार, जैसी भयंकर बीमारी फैलने की दहशत व्याप्त है शायद विधुत विभाग नगर मे किसी बड़ी अनहोनी के इंतेज़ार मे है तो वहीं समाजसेवी डॉ दानिश कमाल अपने साथियों संग बिजली घर पहुंचे और धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग एसडीओ से की।

इस मौके पर डॉ दानिश कमाल ने कहा कि काफी समय से शहर की विधुत व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त चल रही है,विधुतकर्मियो की लापरवाही का आलम ये है कि थोड़ी बूंदा बांदी या हवा चलते ही बिजली घण्टो गुल कर दी जाती है और आज भी पिछले 15 घण्टो से यहां के लोग बिजली पानी को तरस रहे हैं इसी वजह से बिजली से जुड़ी तमाम मांगो को लेकर आज हम यहां आएं हैं।

जहां एसडीओ ने उनको हर समस्या के निदान का आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि अगर 24 घण्टो मे विधुत व्यवस्था दुरूस्त नही की गई तो नगर के नागरिकों के साथ बिजली घर पर धरना दिया जाएगा पड़ रही भीषण गर्मी में अगर नगर में बिजली ,पानी गर्मी के चलते अगर किसी नागरिक के साथ कोई अनहोनी घटती है तो उसका ज़िम्मेदार विधुत विभाग होगा।

आप को बताते चले इससे पहले भी कई बार विद्युत व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंगी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button