शरीफ अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा समर्थक का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया
नजीबाबाद – कस्बा जलालाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा समर्थक दल अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आमिर अब्बास जैदी एवं अनुभव भारद्वाज त्यागी जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा का स्वागत भाजपा समर्थक कार्यकर्ता शरीफ अहमद के निवास स्थान पर हुआ। स्वागत समारोह के दौरान आमिर अब्बास जैदी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा भाजपा समर्थक कार्यकर्ता शरीफ अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा समर्थक के पद से नवाजा गया।
साथी ही फैज रहमान को प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा समर्थक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पदभार ग्रहण किया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं उसका हम निष्ठा पूर्वक इमानदारी से निर्वाहन करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। कार्यक्रम में फहीम अहमद, राजा, नईम अहमद, गंगाराम, राजेश राजपूत, ईशान अहमद, सोहेल, आलम, सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















