वरिष्ठ समाजसेवी हाजी नौशाद अख्तर ने जीतने वाली टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
नजीबाबाद – एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में आदर्शनगर की टीम ने जाब्तागंज की टीम को 32 रनों से हराकर ट्राफी अपने नाम की। इस दौरान मुख्यातिथियो ने टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता व उपविजेता को ट्राफी व नगद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। बीती शाम ग्राम घिसटपुरी स्थित प्रसिद्ध पत्थरगढ़ के किले पर आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच आदर्शनगर और जाब्तागंज के बीच खेला गया। जिसमें आदर्शनगर ने पहले खेलते हुए 4 ओवरों में 86 रन बनाये। वही सबसे ज्यादा मुकुल ने 40 रन बनाये और लक्ष्ये का पीछा करते हुए जाब्तागंज की टीम 55 ही बना सकी।
फ़ाइनल मैच आदर्शनगर ने 32 रनों से जीत लिया। इस दौरान मुख्यातिथि नगर के वरिष्ठ समाजसेवक हाजी नौशाद अख्तर सैफ़ी व समाजसेवक मौ0 फैसल तय्यब ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता को ट्राफी व नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हाजी नौशाद अख्तर सैफ़ी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभा निखरती है, और उन्हे आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मौ0 फैसल तय्यब ने दोनो टीमो को मुबारकबाद देते हुए हारने वाली टीम को निराश न होने व आगे मेहनत से खेलने का आहवान किया। इस अवसर पर राहुल, आशीष, सुमित, शादान, बेस्ट बॉलर शादान, कमेटी सदस्य मुज्जमिल खान, शाहिद, सरफराज मलिक, मनव्वर हुसैन, रियासत खान, शाहिद सिद्दीकी, अयान अख्तर, ज़ुबैर, शकील आदि मौजूद रहे।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट






