नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

सावन माह में युवाओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – महाकाल भक्त मंडल के युवाओं द्वारा नांगल स्थित शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को गाय का कच्चा दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, जनेऊ, मिष्ठान, शक्कर, गंगाजल, फल, फूल, पंचामृत, गन्ने का रस, भांग, बेलपत्र, अबीर, गुलाल व चंदन चढ़ाकर अपने सुखी जीवन के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का अद्भुत श्रृंगार किया गया। महाआरती के उपरांत सभी शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। पंडित चेतन शर्मा ने बताया की पवित्र सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है।

शिवभक्तों के लिए सावन महीना सबसे प्रिय महीना माना गया है। यह माह भगवान भोलेनाथ की आराधना का महीना है। इस माह में सभी शिव भक्त देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ की अधिक से अधिक पूजा अर्चना करते हैं। ऐसी पौराणिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस माह में श्रद्धालु व्रत रखते हैं। कुवांरी युवतियां इसी माह से सोलह सोमवार के व्रत की शुरुआत करती हैं , ताकि उन्हें मनचाहा वर मिले‌। वहीं, सुहागन औरतें अपने सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस अवसर पर सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, देवेंद्र, प्रदीप, आदित्य अग्रवाल, सागर, राजा माहेश्वरी, रजत महेन्द्रा, अमन माहेश्वरी, हर्ष शर्मा, हनी चंद्रा, पुष्प माहेश्वरी, प्रशांत अग्रवाल, हरिओम भारद्वाज, शानू, आयुष्मान, तनु, रजत व कुंज आदि रहे।

सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button