ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

कांग्रेस पार्टी ने किया भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का प्रारंभ स्टेप्स ग्राउंड से प्रारंभ होकर कृष्णा टॉकीज चौराहा, जगन्नाथ चौराहा, कल्लू गंज मार्केट, चौक बाजार चौराहा, आमदूखां चौराहा से होते हुए तहसील पर जाकर समाप्त होना था, किंतु भाजपा ,के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने पैदल मार्च नहीं निकालने दिया, तथा पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर सभी कांग्रेस जनों को रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया मौके पर एस डीएम नजीबाबाद परमानंद झा और पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद श्री गजेंद्र पाल सिंह आ गए और यहीं पर दोनों अधिकारियों को कांग्रेश के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दे दिया।

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहां की आज ही के दिन 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा करो या मरो का नारा कांग्रेस पार्टी ने दिया था, और अंग्रेजों को चेतावनी दी थी की अब सत्ता हस्तांतरण के अतिरिक्त किसी और बात पर कोई समझौता ना होगा। यद्यपि आर एस एस और हिंदू महासभा के नेतागण इस आंदोलन के खिलाफ जाकर अंग्रेजों की खुलेआम मदद कर रहे थे! और आंदोलन को दबाने की बात कर रहे थे।

अनीस विशाल अंसारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बिजनौर ने कहा की ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने के नाम पर आई थी और पूरा देश अपने कब्जे में लेकर गुलाम बना लिया था और आज उसी तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी पूंजीपति व्यापारी वर्ग अंबानी और अडानी जैसे लोगों के हाथ में देश को सौंप कर गुलाम बनाने का काम कर रही है, चारों तरफ अराजकता फैली है,नौजवान बेरोजगार है, किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा, किसानों को गुलाम बनाकर उनकी जमीन हथियाने की साजिश हो रही है, महंगाई चरम पर है ।

महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, और आए दिन बलात्कार की घटना हो रही हैं, कानून व्यवस्था चौपट है! देश के संविधान से छेड़छाड़ हो रही है और संविधान के समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष के स्वरूप को बिगड़ने का काम किया जा रहा है, धर्म और जाति के नाम पर समाज बट रहा है! अनीस विशाल अंसारी ने कहा की आजादी के समय भी दो विचारधारा थी, एक गांधीवादी विचारधारा थी, जो देश को आजाद कराना चाहती थी! और एक दूसरी विचारधारा जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,वीर सावरकर , नाथूराम गोडसे जैसे व्यक्तियों आर एस एस और हिंदू महासभा की विचारधारा दी जो अंग्रेजों की मदद कर रहे थे।

आगे विशाल अंसारी ने कहा कि महंगाई चरम पर है गुंडागर्दी बढ़ रही है! सरकार सभी मोर्चे पर विफल है, भाजपा को गद्दी छोड़नी होगी। वक्ताओं ने जंगे आजादी के इतिहास पर विस्तार पूर्वक विचार रखें स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च में सर्व श्री एमएच जैदी, इमरान सैफी, हाजी महबूब राइन डॉक्टर इलियास अंसारी इमरान अंसारी अब्दुल रशीद शहबाज अख्तर मुल्तानी जावेद अंसारी दिलशाद अंसारी अभिनव अग्रवाल शारिब अंसारी फराज एडवोकेट, शरीफ खान, अनवार अहमद, इमरान अहमद जहीर अहमद सद्दाम हुसैन सुफियान, कासिम रईसुद्दीन काशिफ, शफीक, मोहम्मद साजिद सहित अनेक आयोजन शामिल रहे।

सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button