बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

निराश्रित पशुओं को ब्लॉक कार्यालय पर बांधकर भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी सुनवाई न होने से आहत भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़ कर ब्लॉक कार्यालय पर बांधकर प्रदर्शन किया। एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को तीन दिन में सभी पशुओं को पकडवाकर गौशाला में आश्रय दिलाने का आश्वासन दिया है।

बताते चलें कि भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कई बार ब्लॉक प्रशासन को क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित पशुओं के द्वारा खडी फसलों को नष्ट करने व सड़क पर चलते समय छोटे वाहनों को गिरा देना आदि समस्या के समाधान हेतु कई बार अवगत कराया था। इससे बावजूद भी ब्लॉक प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

इससे आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में अपने साथ कुछ निराश्रित पशुओं को लेकर ब्लॉक परिसर में पहुंचे तथा उन्हें वहाँ बांधकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एक पंचायत आहूत की गई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी आज तक उनकी समस्या का निदान नहीं हो पाया है। आज यह समस्या काफी गंभीर हो चुकी है। निराश्रित घूम रहे पशु लगातार फसलों का नुकसान पहुंचा रहे हैं।

वहीं कई पशु हिंसक होकर किसानों तथा आम जनमानस पर हमला कर घायल कर रहे हैं। पंचायत में ब्लॉक प्रशासन की उदासीन कार्यशैली पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि ब्लॉक प्रशासन ने उनकी माँग को गंभीरता से नहीं लिया तो किसान स्वयं पूरे ब्लॉक क्षेत्र के निराश्रित पशुओं को ब्लॉक परिसर में लाकर बाँध देगें।

प्रदर्शन व पंचायत में लोकेंद्र सिंह डोढवाल, धर्मवीर सिंह, सुभाष कुमार, संदीप कुमार, कामेन्द सिंह, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, दिलावर सिंह, विकास कुमार, पदम सिंह, कुलवीर सिंह, मुकेश कुमार, विजयपाल सिंह, टीकम सिंह, राजवीर सिंह आदि भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं मौके पर पहुंचे एडीओ पंचायत अमरजीत ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों को 3 दिन में आवारा पशुओं को पकड़वाने का आश्वासन दिया। अब देखना यह है कि क्या ब्लॉक प्राशासन क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकडवाकर गौशालाओं में भिजवाता है या फिर यह कोरा आश्वासन ही है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

80% LikesVS
20% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button