नजीबाबाद – तहसील क्षेत्र के विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्युत चेकिंग में लगातार फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरने के विरोध में भाकियू नेताओं ने तहसीलदार के सामने विद्युत एस० डी० ओ० को खूब खरी-खोटी सुनाई। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, जितेंद्र पहलवान, सतपाल चौधरी, राजीव राठी, नरदेव सिंह के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी नजीबाबाद परमानंद झा से मिलकर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में विद्युत चेकिंग के नाम पर फर्जी रिपोर्ट भर के किसानों के शोषण करने का मामला उठाया और भाकियू नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि अगर बिजली कहीं चोरी हो रही हो तो वहां से विद्युत अधिकारी पैसे लेकर छोड़ देते हैं और किसानों के घर फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भर कर लाखों रुपए का जुर्माना लगा देते हैं जिसे भारतीय किसानों ने किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिलाधिकारी परमानंद झा ने किसान नेताओं की बात को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ विकास कुमार और एसडीओ दीपक कुमार शर्मा को तत्काल अपने कार्यालय बुलाया और उक्त मामले में विद्युत अधिकारियों की किसान नेताओं से तहसीलदार राधेश्याम शर्मा की मौजूदगी में वार्ता कराई जिसमे ग्राम रामजी वाला छकड़ा के किसान राणा सिंह के नाम बिना थ्री फेस विद्युत सप्लाई जाए ही चक्की के लोड की फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भर दी।
ग्राम फजलपुर तबेला के प्रदीप कुमार पुत्र भगवत के घर बिना समरसेबल बोरिंग के ही समरसेविल के विद्युत चोरी की फर्जी रिपोर्ट भर के जुर्माना लगा दिए जाने से किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पे था। भाकियू नेताओं ने दो टूक कहा कि इन फर्जी रिपोर्ट भरने वाले अधिकारियों के खिलाफ अगर 1 सप्ताह में कार्यवाही ना हुई और किसान का जुर्माना इन अधिकारियों ने जमाना किया तो विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस अवसर पर बाकियों नेता हुकम सिंह, नौबहार सिंह, जय सिंह प्रधान, बलराम राठी, अनुज कुमार, जबर सिंह आदि भाकियू नेता शामिल रहें।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट


















