मशीन में कुट्टी काटते समय इंजन की चपेट में आई महिला में उपचार के दौरान मौत
नहटौर – मशीन में कुट्टी काटते समय इंजन की शाफ्ट की चपेट में आई महिला में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। आज बैराज घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताते चलें कि 28 जुलाई को सुबह करीब छ: बजे ढकौली निवासी दिग्विजय उर्फ मोनू चारा मशीन से पशुओं के लिये चारा काट रहा था। उसकी दादी ओमवती (75 वर्ष) पत्नी जसवंत सिंह पशुओं को चारा डालने लगी। इसी दौरान उनके कपडे इंजन की शाफ्ट पर लिपट गये थे जिससे वह भी शाफ्ट पर लिपटकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थी।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नाजुक हालात में मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। जहाँ से उनकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया था। बीती रात करीब साढे ग्यारह बजे उनकी हालत पुन: बिगड गई। जिस पर परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक को दिखाया जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन गमजदा है।


















