उत्तराखंड
Trending

सतपुली पुलिस चला रही सत्यापन अभियान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जनपद पुलिस कप्तान पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में बाहरी राज्यों तथा जनपदों के मजदूर ,फड़ रेड़ी चलाने वाले तथा किरायेदार के सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत आज थाना सतपुली में पुलिस कर्मियों के द्वारा कस्बा सतपुली/ विकास मोहल्ला ओर बांघाट रोड में घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया गया। जंहा पर पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी राज्यों और जनपदों के व्यक्तियों और मज़दूरों का सत्यापन किया गया ओर साथ ही मकान मालिकों को सत्यापन फार्म भी दिए गए।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड पुलिस एक्ट में मकान मालिक को अपने घरेलू नौकर ओर किरायेदार का सत्यापन करना अनिवार्य हैं। साथ ही उन्होंने बताया की मकान मालिक और ठेकेदार को अपने किरायेदार तथा मज़दूरों के सत्यापन फार्म को भरकर थाने में जमा कर देना होगा, जिससे पुलिस के पास उनका विवरण उपलब्ध हो सके, और तब ऐसे लोगो का वेरिफिकेशन उनके गृह क्षेत्र से किया जा सके।

Satpuli Police is running verification drive
सतपुली पुलिस चला रही सत्यापन अभियान

वंही उन्होंने बताया की यदि कोई मकान मालिक और ठेकेदार ऐसे लोगो का सत्यापन नही कराते हैं ही तो उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अभियान में का0 गजेंद्र,अर्जुन और देशराज शामिल रहे। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, वहीं थाना सतपुली अध्यक्ष ने आमजन से अपील की है के सत्यापन अवश्य कराएं अगर कोई घटना घटती है तो हम उसका खुलासा तुरंत करेगी पुलिस और मुजरिम को तत्काल कार्रवाई करते हुए भेजा जाएगा सलाखों के पीछे और अगर आमजन के पास कोई सूचना हो अपराधियों के बारे में तो अपनी पुलिस से संपर्क करें आपका नाम और आप की पहचान पूर्ण गुप्त रखी जाएगी ।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button