बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

सचिन त्यागी बने टीम मोदी सपोर्टर संघ संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर – करोड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा मां भारती के लिय कार्य करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को समर्पित संगठन टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकरन सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी,प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से बिजनौर के नहटौर निवासी सचिन त्यागी को टीम मोदी सपोर्टर संघ शोशल मीडिया नेटवर्क में प्रदेश संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश पद की कामान सौंपी है सचिन त्यागी को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाए जाने की प्रतिलिपि प्रदेश मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यालय भाजपा दिल्ली,जिला अधिकारी,राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ टीम मोदी सपोर्टर संघ को भेजी गई है ।

उसके बाद सचिन त्यागी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है आपको बता दें कि सचिन त्यागी एक साल से टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत में उत्तर प्रदेश के मंडल मुरादाबाद प्रभारी पद टीम मोदी सपोर्टर संघ में संभाले हुए थे उनके कार्यों की प्रशंसा कर सीधा लखनऊ के सिरोजनी नगर से जयकरन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति की है भाजपा के संगठन टीम मोदी सपोर्टर संघ में सचिन त्यागी को प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर पारस जैन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत नहटौर कार्यालय पर पारस जैन ने उनको बधाई दी। मालूम हो कि संगठन टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत में एक करोड़ से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारी देशभर में कार्य कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में सन 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री पुनः बनाया जाये।

मां भारती को विश्वगुरु बनाना संगठन का पहला उद्देश्य है अपनी इस मिली जिम्मेदारी पर सचिन त्यागी ने कहा कि संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसको वह सच्ची निष्ठा लगन के साथ संगठन में तन, मन, धन से कार्य करेंगे और उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सम्मान होगा। इस अवसर पर टीम मोदी सपोर्टर संघ युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णिमा पांडे, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल शाक्य,मुकेश वन प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत कुमार,बिजनौर जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने सचिन त्यागी को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाए जाने पर उनके उज्जवल भविष्य की मनोकामना की।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button