AIRA NEWS NETWORK – जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिस पर गठित टीमों द्वारा
- 1-शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
- 2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
- 3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान के अनुपालन में गठित टीम के द्वारा आज दिनांक 12/09/2021 को रुषा फार्म गुमानीवाला से एक अभीयुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया| अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता अभियुक्त:
1- रणजीत पुत्र भगत सिंह निवासी नर्सरी रोड रूसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून उम्र 50 वर्ष
बरामदगी विवरण
1- 10 लीटर कच्ची शराब
पुलिस टीम
- 1- उपनिरीक्षक राम नरेश शर्मा, चौकी प्रभारी श्यामपुर
- 2- कांस्टेबल शीशपाल
- 3- कांस्टेबल नंदकिशोर
उत्तराखंड पुलिस आपकी अपनी पुलिस आपके मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर आमजन के पास किसी शराब माफिया के बारे में या किसी अपराधी के बारे में कोई सूचना हो तो तुरंत अपनी पुलिस से संपर्क करें सूचना देने वाले का नाम पहचान पूर्णता गुप्त रखा जाएगा ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















