ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

तृणमुल कांग्रेस हिन्दी प्रकोष्ठ का पुनर्गठन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सिलीगुड़ी – राज्य मे लगातार तीसरी बार जननेत्री दीदी ममता बनर्जी के नेतृत्व मे तृणमुल सरकार के बनने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पार्टी के हिन्दी प्रकोष्ठ का पुनर्गठन पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी के आदेश पर पार्टी के महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी के मार्गदर्शन मे प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सह विधायक विवेक गुप्ता ने किया, राज्य कमेटी के विस्तार के साथ साथ जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा भी की गई।

प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विधायक विवेक गुप्ता ने बताया की दीदी ममता बनर्जी के आदेश पर इस बार हमने प्रकोष्ठ मे महासचिव तथा सचिव पद की जगह 4 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये हैं, संजय शर्मा, राजेश सिन्हा, मनोज यादव, अशोक ओझा, उन्होने कहा कि संजय शर्मा की सक्रियता तथा अनुभव को देखते हुए उन्हे अब सम्पूर्ण उत्तर बंगाल के अलावा मुर्शिदाबाद जिले का प्रभार भी दिया गया है, राज्य कमेटी मे अनेक प्रबुद्ध महानुभावों, विधायक गणों के साथ श्याम लाल महतो, संजय टिबड़ेवाल, सिद्धार्थ प्रसाद आदि को भी रखा गया है।

उन्होने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा भी की जिसमें उत्तर बंगाल के जिलाध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं, मुन्ना प्रसाद दार्जिलिंग (समतल), चन्दन सिंह दार्जिलिंग (पहाड़), भीम अग्रवाल कालिम्पोंग, भरत झँवर मुर्शिदाबाद, नन्दु तिवारी मालदा, राजेन शील दक्षिण दिनाजपुर, अरविन्द सिंह उत्तर दिनाजपुर, अमरनाथ झा जलपाईगुड़ी, प्रेम गोयन्का अलीपुरद्वार, मनीष बानिया कोचबिहार।

श्री विवेक गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि प्रकोष्ठ के नव नियुक्त पदाधिकारिगण दीदी ममता बनर्जी के सेवा कार्यों को जन जन तक पहुंचाते हुए आसन्न नगर निगम, नगरपालिका, पंचायत चुनावों मे अपनी अहम भूमिका निभाएंगे, उल्लेखनीय है कि तृणमुल हिन्दी प्रकोष्ठ ने अपनी स्थापना के कुछ ही दिनों मे अपना सांगठनिक ढांचा दुरुस्त करते हुए राज्य के हिन्दी भाषी समुदाय की व्यापक सेवा के अभियान मे अपनी अनुकरणीय सक्रियता दिखाइ है।

▪️ तृणमुल नेता संजय शर्मा को अहम जिम्मेदारी▪️ मुन्ना प्रसाद फिर बने जिलाध्यक्ष

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button