किशनी – 14 वर्षीय किशोरी को घर के पड़ोस की युवती बुला ले गई 2 घंटे बाद वापस आई किशोरी खून से लथपथ थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते थाने में शिकायत कर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर होश में आने के बाद किशोरी ने अपने साथ बलात्कार की बात बताई।पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव के पिता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाली रजनी पुत्री महेंद्र दिन में एक बजे घर से बुला ले गई।2 घंटे के बाद जब उसकी पुत्री रजनी के साथ घर वापस आई तो बह खून से लथपथ और बेहोश थी।परिजन उसे आनन-फानन में नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर लाए जहां होश में आने पर किशोरी ने बताया कि रजनी उसे गांव के रिश्तेदार दो युवक प्रिंस पुत्र महेंद्र निवासी गांव श्यामपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद व साहिल उर्फ छोटू पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम उझईया थाना दन्नाहार के साथ बाइक पर बैठाकर समान कटरा की तरफ ले गई। जहां कुंवरपुर मोड़ पर झाड़ियों में प्रिंस ने उसके साथ बलात्कार किया।
दर्द के कारण वह बेहोश हो गई।उसके बाद उसे अस्पताल में ही होश आया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश प्रारंभ कर दी है। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।बुधवार शाम सीओ भोगांव अमर बहादुर थाने पहुंचे और पीड़िता से मुलाकात की।उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए।




























