पदमपुर क्षेत्र – इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया तब वार्ड नंबर 3 में सनसनी फैल गई जब नवजात कन्या का शव घर के बाहर बनी गन्दी नाली में बोरी में खून से लथपथ मिला , जिसकी भनक लगते ही लोगो की जमा भीड़ ने उक्त घटना को समाज के मुंह पर बड़ा तमाचा बताते हुए कहा अपने पाप को छुपाने के लिए मानवता को शर्मसार कर फुल जेसी कन्या की हत्या का महापाप किया है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर आस पास मे लगे सीसी कैमरे खंगाल कर जॉच शुरू कर दी है। घटना वीरवार सुबह की है जब अरविंद शर्मा घर के बाहर नाली में प्लास्टिक की बोरी मिली जिसमें खून से लथपथ नवजात कन्या का शव देखते ही लोगो ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दी गई । शव को पुलिस ने समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा दिया गया।
कृष्ण लाल खुराना की रिपोर्ट


















