उत्तरप्रदेश
Trending

थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने किया चोरो के गैग को गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – थाना हीमपुर दीपा पुलिस को बड़ी कबयबी हाथ लगी है। पुलिस द्वारा चोरी किए गये बिजली के तार व ट्यूबेल के स्टार्टर, पंखा आदि उपकरणों व अवैध शास्त्रों सहित चोरी गैग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

जनपद बिजनौर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी चांदपुर के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर थाना हीमपुर दीपा पुलिस द्वारा मुंढाल तिराहे के पास से चैकिंग के दौरान जुल्फिकार उर्फ जुल्लु, जुल्फिकार उर्फ फिम्मन, नोसाद, हसीन अहमद, और राकिब को दो तमंचों 315 व दो जिंदा कारतूस व दो चाकू सहित गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 2 एल्बो ट्यूबवेल की तांबा व एल्युमिनियम के तार व बिजली की सरकारी लाइन के एल्युमीनियम के तार, ट्यूबवेल के मोटर को खोलने के उपकरण प्लास चाबी रिंग आदि बरामद किया गया।

पकड़े गए चोर शातिर किस्म के है जो बिजली व तार चोरी की घटनाओ को अंजाम देते रहते है। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना हीमपुर दीपा के थाना प्रभारी व उनकी टीम ने चोरों के 5 सदस्य के गैंग को गिरफ्तार किया है, इनके द्वारा विगत 1 वर्ष से कई थाना क्षेत्रों में बिजली के तार ट्यूबवेल के मोटर तार अन्य महत्वपूर्ण चीजें चोरी करते थे, जिससे किसानों में महीनों से आक्रोश था आज पांच सदस्य गैंग की गिरफ्तारी हुई है, इनके कब्जे से अनेक सामान लगभग 5 लाख कीमत के बरामद हुए हैं, इनके गैंग का पंजीकरण कराया जाएगा, हिस्ट्रीशीटर खोली जाएगी एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा

रिपोर्ट-अमीन अहमद

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button