बॉलीवुड
Trending

Hrithik Roshan के बेटों और परिवार के साथ नजर आईं रूमर्ड GF Saba Azad

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow
[ad_1]

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर बीते दिनों सबा आजाद (Saba Azad) के साथ बैक टू बैक स्पॉट किए गए. इस दौरान वह जिस तरह सबा का हाथ पकड़े उन्हें प्रोटेक्ट करते दिखे, फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि ऋतिक रोशन की लाइफ में अब सबा आजाद की एंट्री हो गई है. अब ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ने एक फोटो शेयर की है, जो सुर्खियों में है. इस फोटो में सबा, ऋतिक रोशन के बेटों और परिवार के साथ समय बिताते देखा गया.

राजेश रोशन की शेयर की इन फोटोज में, ऋतिक को माता-पिता राकेश और पिंकी रोशन, बेटे हिरदान रोशन और हारेन रोशन, उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक साथ एक खुशहाल पारिवारिक तस्वीर के लिए पोज देते हुए देखे गए. फोटोज में सबा आजाद की मौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में है. फोटोज देखकर ऐसा लगता है, जैसे सभी लंच के लिए एक साथ आए थे.

राजेश रोशन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें केले के पत्ते पर फैले दक्षिण भारतीय भोजन भी देखा जा सकता है. इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए, म्यूजिक कंपोजर लिखते हैं- ‘खुशियां हमेशा आस-पास होती हैं….खासकर रविवार को, विशेष रूप से दोपहर के भोजन के समय.’ राजेश रोशन के पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने भी प्रतिक्रिया दी है.

hrithik roshan, saba azad, saba azad news

ऋतिक रोशन और परिवार के साथ सबा आजाद. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @rajeshroshan24)

अंकल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए ऋतिक लिखते हैं – ‘हाहाहा सच है अंकल !! और आप सबसे मज़ेदार हो.’ वहीं सबा आजाद लिखती हैं- ‘सबसे बेहतरीन संडे.’ हालांकि ऋतिक और सबा ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन ऐसा लगता है कि सबा, ऋतिक के परिवार के साथ भी करीबी रिश्ता शेयर करती हैं.

इससे पहले सबा को ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ भी बॉन्डिंग करते देखा गया था. इस महीने की शुरुआत में, सुज़ैन ने खुलासा किया कि वह सबा और उनके संगीत साथी, पूर्व प्रेमी इमाद शाह द्वारा आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. सुजैन खान ने एक फोटो शेयर करते हुए सबा की जमकर तारीफ भी की थी.

[ad_2]

Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button