
मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को लेकर लंबे समय से चर्चा चली आ रही है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं. हालांकि, अभी तक दोनों ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ‘शेरशाह’ में कियारा और सिद्धार्थ ने पहली बार साथ काम किया था और दोनों की कैमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब दोनों का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो इनके फैंस को जरूर पसंद आएगा. इस वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा को बेहद प्यार से एक-दूसरे को गले लगाते देखा जा सकता है.
वीडियो दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022) का है. जहां, सिद्धार्थ और कियारा एक बार फिर साथ नजर आए. अवॉर्ड फंक्शन में सिद्धार्थ मल्होत्रा को शेरशाह के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. जिसे लेकर एक्टर काफी खुश दिखे.
अवॉर्ड फंक्शन के ही दौरान रेड कार्पेट एरिया में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा रेड कारपेट एरिया में पैपराजी के सामने पोज दे रहे थे, तभी वहां कियारा आडवाणी आ गईं. कियारा ने जैसे ही सिद्धार्थ को देखा वह ब्लश करने लगीं और तुरंत जाकर सिद्धार्थ को गले लगा लिया और बधाई दी. सिद्धार्थ और कियारा का यह वीडियो अब सुर्खियों में छाया हुआ है. खासकर रूमर्ड कपल के फैन दोनों की कैमेस्ट्री से काफी खुश हैं.
वीडियो में कियारा आडवाणी येलो कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने लुक को बड़े ईयरिंग्स और बन के साथ कम्प्लीट किया है. उन्होंने जिस अंदाज से जाकर सिद्धार्थ मल्होत्रा को गले लगाया, अब हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है. हर कोई कमेंट सेक्शन में इनकी कैमेस्ट्री और जोड़ी की बात कर रहा है और जल्दी से जल्दी स्टार्स की तरफ से रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार होने की बात कह रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |


















