स्योहारा – पुलिस अधीक्षक द्वारा गौ मांस के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर के नेतृत्व में चलाया गया । अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर हरीश कुमार, हेड कांस्टेबल शहनवाज खा, कपिल कुमार कांस्टेबल के द्वारा मोहल्ला जुमराज का बाजार निवासी बाबर पुत्र बाकर को एक तमंचा 12 बोर, 2 कारतूस, 70 किलो भैंस के मीट के साथ उपकरणों सहित गिरफ्तार कर चालान किया है । सर्वेश कुमार ने बताया कि सलमान पुत्र इकबाल मोहल्ला कस्बा फरार हो गया है । पुलिस ने धारा 269, 270 ,429 के तहत अभियोग पंजीकृत कर पकड़े गए अभियुक्त का चालान कर दिया है।


















