देहरादून – देश के पहले गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक डीजीपी श्रीमान अशोक कुमार अग्रवाल जी ने पुलिस मुख्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
श्रीमान अशोक कुमार अग्रवाल जी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की दूरदर्शिता और कड़े निर्णयों से ही देश की एकता और अखंडता सम्भव हुई है। हम सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने को संकल्पित रहना है।
इस अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2017-2018 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” एवं “उत्कृष्ट सेवा पदक” हेतु उत्तराखंड पुलिस के घोषित निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्तराखंड के डीजीपी श्रीमान अशोक कुमार अग्रवाल जी द्वारा पदकों से अलंकृत किया गया। साथ ही उत्कृष्ट विवेचना के लिए उपनिरीक्षक श्रीमान विद्यादत्त जोशी,जनपद उधमसिंहनगर एवं उत्कृष्ट अनावरण के लिए श्रीमान देवेंद्र सिंह नबियाल, साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून को दस दस हजार का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट






