AIRA NEWS NETWORK – नजीबाबाद नगर के प्राथमिक चिकित्सालय में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित आरोग्य मेला का उदघाटन जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी ने फीता काटकर किया इस अवसर विक्रांत चौधरी ने मोदी योगी सरकार की सर्वश्रेष्ठ और विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताते हुए लोगो से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया विक्रांत चौधरी ने कहा कि आज भाजपा की सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग जाति और धर्मो के लोगो की निःशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था की गई है जो बहुत ही बड़ी उपलब्धि है इस अवसर पर विक्रांत चौधरी के साथ विधानसभा संयोजक आईटी हिमांशु तायल कहां आमजन को इसका लाभ उठाना चाहिए।
हम भी सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का कार्य करेंगे ताकि कोई भी योजना हो उसका लाभ आमजन उठा सके क्योंकि सरकार जो भी योजना चलाती है आमजन को ध्यान में रखकर ही चलाती है और सरकार का यही मकसद होता है कि इसका लाभ सभी उठा सकें सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है मंडल संयोजक प्रफुल्ल वशिष्ठ सचिन देशवाल वरुण कौशिक अनुज काकरान दीपक करनवाल राजीव ठाकुर प्रभारी डॉक्टर फ़ैज़ हैदर डॉक्टर संदीप पांडेय अनिल कौशिक फार्मासिस्ट बृजेश कुमार नगमा कीर्ति वर्मा प्रियांशु त्यागी सौरव सैनी अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















