बिजनौर – जिलाधिकरी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली शहर बिजनौर के वर्धमान काॅलेज व केपीएस इंटर काॅलेज में हो रही पीईटी व की परीक्षा का जायजा लिया गया संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बिजनौर में 17 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केन्द्रों के 500 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकाने बंद कराई गई। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2021 (पीईटी) को नकलविहीन, सुचारू और निष्पक्ष रूप कराने को प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी।
परीक्षा केन्द्रों के बाहर पुरूष एवं महिला पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई। परीक्षार्थी की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कुेंद्र में प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई। त्रिस्तरीय चेकिंग प्रक्रिया के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। डीआइओएस राजेश कुमार ने बताया कि उक्त परीक्षा 17 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने को तीन जोनर मजिस्ट्रेट , सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 17 स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट


















