बिजनौर – कारगिल विजय दिवस की सोमवार 22वीं वर्षगांठ पर वीर सपूतों को याद किया गया। 26 जुलाई को भारत को करगिल युद्ध में जीत मिली थी। विजय दिवस के मौके पर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने शहीदों को याद किया। इस दौरान सेना के शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। 2 मिनट का मौन धारण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा हम अपने शहीद नायकों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित किया। राष्ट्र हमेशा हमारे बहादुरों की वीरता और बलिदान के लिए ऋणी रहेगा। बिजनौर के काकरान वाटिका बैंकट हाॅल मे एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन बिजनौर द्वारा आयोजित 22 वे कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाए गए। 22 वे कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम मे एसपी डाॅ, धर्मवीर सिंह ने कारगिल युद्ध मे शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
बता दें, कारगिल युद्ध की शुरूआत तीन मई 1999 को हुई थी, जब पाकिस्तान ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया। मामला जानकारी में आने के बाद भारतीय सेना ने आपरेशन विजय शुरू किया और भारतीय सेना ने तमाम प्रतिकूल हालात के बावजूद दुश्मन के दांत खट़टे करते हुए खदेड़ दिया। 26 जुलाई को युद्ध समाप्त हो गया था। इस दिन को विजय दिवस रूप में मनाया जाने लगा।
इस कार्यक्रम में एसपी डॉ धर्मवीर सिंह के अलावा भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह व संगठन के अन्य पदाधिकारी समेत शहीदों के संबंधी परिवार के लोग शामिल हुए।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट




























