नजीबाबाद – नगर में विद्युत व्यवस्था इतनी लाचार और सुस्त हो गई है की इसको सुधार पाना नामुमकिन हो रहा है, कारण है, विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का सुस्त पड़ जाना या झूठा आश्वासन! नगर में आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है, कभी किसी मोहल्ले की बत्ती गुल रहती है, तो किसी मोहल्ले में तार टूट जाते हैं, और किसी मोहल्ले में ट्रांसफार्मर फूक जाता है, या फिर नगर के किसी ग्राम में तो 24, 24 घंटे तक बत्ती गुल रहती है।
परंतु समय के अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं को बिल बढ़-चढ़कर प्राप्त हो जाता है! नगर के मोहल्ला रमपुरा में वोल्टेज कम आने की समस्या बनी रहती है इस समस्या को भी एसडीओ नजीबाबाद को कई बार अवगत कराया गया है! नगर नजीबाबाद विद्युत विभाग इतना सुस्त हो गया है, कि अभी कुछ दिन पहले ही नगर के ग्राम हर्ष वाड़ा में बिजली के नंगे तार एवं अवैध रूप से डाले गए कटवे और घरों से चिपके हुए तारों और खंभों के बारे में एसडीओ साहब को अवगत कराया गया, क्योंकि बरसात के मौसम में इस प्रकार के नंगे तारों का होना किसी की जान जाने का सबब बन सकता है!।
जिस पर एसडीओ नजीबाबाद ने फोन पर बात कर टरका दिया, की अभी कार्यवाही कराता हूं लेकिन अभी तक कोई जांच पड़ताल नहीं हुई! इससे साफ जाहिर है, की नजीबाबाद विद्युत विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है! लगभग सप्ताह का कोई ऐसा दिन नहीं जाता होगा, जिसमें नजीबाबाद विद्युत विभाग के विरोध ज्ञापन सौंपा ना सौंपा जाए! अभी हाल ही वोल्टेज की समस्या को भी एसडीओ साहब से अवगत कराया जिस पर उन्होंने कहा की बारिश न होने के कारण वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, परंतु अब तो बारिश भी हो गई लेकिन वोल्टेज की समस्या ज्योकी त्यों बनी है! लगता है नजीबाबाद के सारे नेता, राजनेता भी हार मान चुके हैं! अब देखना यह है कि क्या नजीबाबाद की विद्युत व्यवस्था कभी सुधर पाएगी या नहीं??
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट


















