AIRA NEWS NETWORK – अभी हाल ही में एक गालियों की बौछार करने वाले शिक्षक की ऑडियो जमकर वायरल हो रही है इतना ही नहीं गालियों के साथ साथ गाली बाज शिक्षक अधिकारियों और पत्रकारों को अभी खुला चैलेंज करता है, की मेरा कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता मैं सबको अपनी जेब में रखता हूं! मामला नगर नजीबाबाद के मथुरापुर मोड़ ग्राम से है।
मदन बिहारी मथुरापुर मोर के मोरध्वज के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है जिस विद्यालय का शिक्षक है गालीबाज हो तो वह अपने स्कूल के बच्चों को क्या शिक्षा देगा, इस प्रकार का शिक्षक शिक्षा और शिक्षामित्र दोनों की छवि खराब कर रहा है! जिस शिक्षक को समाज में माता-पिता से भी बढ़कर माना जाता है! मदन बिहारी की वायरल ऑडियो जिसमें वह किसी दूसरे व्यक्ति से दबंग गिरी से बात करते साफ-साफ कह रहा हैं की कानून उनकी जेब में है, और इतना ही नहीं वह अपनी मर्जी से स्कूल खोलता और बंद करते हैं।
मदन बिहारी शिक्षक इतना दबंग है, कि देश के चौथे स्तंभ पत्रकार के साथ अभद्रता और खुला चैलेंज करता है की कोई पत्रकार मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि राजनीति मैंने अपने दम पर सीखी है, और राजनीति में हम गुरु हैं! इस संबंध में आज सभी ग्राम वासियों ने नजीबाबाद परमानंद झा को ज्ञापन सौंपा! ज्ञापन में लिखा गया है, कि इससे पहले भी ग्राम वासियों द्वारा दो बार ज्ञापन दिया जा चुका है।
जिस के संबंध में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई इसको देख कर ऐसा लगता है, कि मदन बिहारी सही कह रहा है कि कानून उसकी जेब में है, नहीं तो अब तक उस पर कोई उचित कार्रवाई क्यों नहीं की गई? तीसरी बार ज्ञापन देने के बाद देखना यह है कि अब शासन प्रशासन ऐसे गालियों की बौछार करने वाले शिक्षक के विरुद्ध क्या कार्रवाई करता है! ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, दीपराज, कोमल सिंह, डबल सिंह, सुरेश सिंह, मोहन सिंह, जितेंद्र सिंह कंवर अरुण कुमार आदि मौजूद।


















