चिलचिलाती धूप में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की कोई विशेष व्यवस्था नहीं उपलब्ध
नजीबाबाद – गर्मी में पीने का सबसे अच्छा पेय पदार्थ जल ही है जो शरीर को तरोताजा रखता है। गर्मी के चलते कुछ रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला नजीबाबाद स्टेशन पर देखने को मिला। नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन पर लंबे सफर के यात्रियों को पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
मौके पर जाकर ट्रेन आने पर स्थिति का जायजा लिया गया। देखा कि ट्रेन से उतरकर यात्री पानी के लिए बोतल और डब्बे लेकर इधर-उधर पानी के लिए भटकते मिले। इधर कोरोना काल मे लोगो को यात्रा करने के लिए टिकट के सामान्य रेट से दुगने और तिगन रेट पर महंगी टिकट खरीद कर दो चार होना पड़ रहा है। महंगी टिकट लेने के बाद भी स्टेशन पर पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। रेल मंत्रालय ने पानी की बन्द बोतल कम मूल्य पर उपलब्ध कराने के इरादे से आईआरसीटीसी को वेंडर बना रखा है इसके बाद भी यात्रियों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
लॉकडाउन के चलते उत्तर रेलवे का संचालन काफी समय बात हो पाया है । जबकि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर पंद्रह रुपये में रेलवे मंत्रालय द्वारा प्रमाणित रेल नीर नामक पीने के पानी की व्यवस्था की गयी किंतु रेलवे अधीक्षक और वाणिज्य निरक्षक की लापरवाही के चलते पीने का पानी रेल नीर और अन्य किसी भी कम्पनी का कोई पानी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध नही है ।
जलपान व्यवस्था के लाइसेंस धारी वेंडरों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद ट्रेनों के संचालन के समय से नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था रेलवे विभाग नहीं कर पा रहा है। रेलवे खानपान संबंधित अधिकारी वाणिज्य निरक्षक राकेश कुमार से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पीने केेे पानी की व्यवस्था के बारेे में फोन पर जानकारी लेनेेे पर उन्होंने बताया कि जल्द ही यात्रियों को रेल नीर बोतल पीने के पानी की व्यवस्था करा दी जाएगी।
देखने वाली बात यहां पर यह है की गर्मी के इस मौसम में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को जरूरत के हिसाब से पानी पीने को नहीं मिल रहा है जबकि एक तरफ रेल मंत्रालय के द्वारा सभी रेलवे टिकटों पर दुगना व तिगना किराया बढ़ा दिया गया है। इसके बाद भी रेलवे विभाग ने यात्रियों को सुलभ न सस्ती यात्रा का केवल सपना दिखाया हुआ है।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















