करनाल-हरियाणा
Trending

समानता और सदभावना का संदेश देते हुए गरीब बच्चों संग मनाया जन्मदिन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल – स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चैयरमेन सुभाष चन्द्र ने आज अपना जन्मदिन समरसता, समानता एवं सदभावना का संदेश देते हुए सैक्टर 32 की झुग्गी झोपड़ी मे रहने वाले उपेक्षित व वचिंत बच्चों में समानता का भाव जगाते हुए उनके साथ मनाया। इस मौके पर इन बच्चों को उन्होंने स्वयं अपने हाथों से उनके साथ मिल बैठ कर खाते हुए उनको केक,बिस्किट व कुरकुरे भी वितरित किए।

चैयरमैन सुभाष चन्द्र ने आज अपने दिन की शुरुआत सेवा और सिमरन के पवित्र धाम निर्मल कुटिया में परिवार सहित माथा टेक कर की और इस अवसर पर उन्होंने प्रभु चरणों मे जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की। तत्पश्चात उन्होंने पर्यावरण को समर्पित तरावड़ी मे स्वच्छ पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 20 पौधे लगाए जिनकी सुरक्षा के लिए उन पर ट्री गार्ड भी लगवाए गये।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता, जल संचय,पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक फ्री वातावरण व नशा मुक्ति जैसे विषयों पर हम सबको मिलकर काम करना होगा ताकि एक स्वस्थ व समृद्ध समाज का निमार्ण हो सके।और इसके लिए स्वयं से ही पहल करनी होगी। सभी कार्यकताओं ने भी इन सभी सामाजिक विषयों को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया।

सुभाष चन्द्र के जन्मदिन की खुशी मे नीलोखेड़ी मे उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया एवं उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी इस अवसर पर रणजीत भारद्वाज, पाला राम जांगड़ा, केहर सिंह पूर्व सरपंच गुल्लरपुर, रणजीत सरपंच माजरा रोड़ान, श्यामलाल काम्बोज, सुरजीत ब्रास, सरदार अमीर सिंह मल्ही,धर्मपाल पूर्व सरपंच बस्तली, पवन वाल्मीकि प्रधान, मुकेश गोयल, अमित बंसल, अंकुर गर्ग, ब्रिजलाल गर्ग, रविन्द्र वर्मा, खुर्शीद आलम, ऐडवोकेट राजेश सैनी, एडवोकेट सुषमा कश्यप, सरदार कृपाल सिंह, अशोक निसिंग, सुभाष बिरवाल, संदीप भारद्वाज, जगमोहन सिंह, भूप सिंह राणा, रिंकू शर्मा, सुरेन्द्र राणा, राम कुमार गुप्ता, अजय भट्ट, विकास राणा, अशोक चनालिया, मित्र पाल, रितेश शर्मा।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button