बजट में क्या महंगा, क्या हुआ सस्ता, सोना-चांदी, बर्तन सस्ते होंगे, फ्रिज-एसी और मोबाइल फोन महंगे हाेंगे

नई दिल्ली। बजट आ चुका है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ चीजें सस्ती हुई हैं, तो कुछ महंगी। लेकिन ऐसी बहुत सारी चीजें नहीं हैं, जिन पर असर पड़ा हो। जैसा बहुत पहले हुआ करता था। कुल 18 प्रोडक्ट्स महंगे हुए हैं और महज 8 सामान सस्ते।
सोना-चांदी, स्टील के बर्तन, पशुआहार सस्ते होंगे, जबकि मोबाइल, फ्रिज-एसी, गाड़ियां, एलईडी लाइट्स, सोलर इन्वर्टर, जेम्स एंड ज्वैलरी महंगी होंगी। दरअसल 3 साल पहले आए GST ने सामानों और सर्विसेज को महंगा-सस्ता करने की ताकत बजट से छीन ली है। अब 90% चीजों की कीमत GST तय करता है। लेकिन, विदेश से मंगाई जाने वाली वस्तुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी का असर रहता है और इसकी घोषणा बजट में की जाती है।
अब देश में हर साल 35 करोड़ मोबाइल फोन बन रहे, 6.7 लाख लोगों को जॉब मिली-
इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के मुताबिक भारत में मोबाइल फोन प्रोडक्शन की 268 यूनिट हैं। यहां हर साल 35 करोड़ रुपए के मोबाइल फोन बन रहे हैं। इन यूनिट्स में 6.7 लाख लोगों को नौकरी मिली हुई है। 2017 तक विदेश से 7.89 करोड़ मोबाइल फोन आयात होते थे। 2019 में यह घटकर 2.7 करोड़ रह गए।

















