कोलकातान्यूज़पश्चिम बंगाल

TMC के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे हैं। सोमवार को डायमंड हार्बर से विधायक दीपक हल्दर ने भी पार्टी से किनारा करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी लीडरशिप उन्हें काम नहीं करने दे रही है। अटकलें हैं कि वे भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

दो बार से विधायक हैं दीपक-


उन्होंने कहा कि मैं दो बार से विधायक हूं। 2017 से मुझे जनता के लिए काम नहीं करने दिया जा रहा है। पार्टी आलाकमान को इस बारे में बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुझे पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में भी नहीं बताया जा रहा। मैं अपने क्षेत्र की जनता के प्रति जवाबदेह हूं। इसलिए मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। जल्द ही मैं अपना इस्तीफा जिला और राज्य अध्यक्ष को भेज दूंगा।

पार्टी आलाकमान से खुश नहीं थे


पिछले कई महीनों से हल्दर पार्टी आलाकमान से खुश नहीं थे और कई मौकों पर पार्टी की आलोचना कर रहे थे। हल्दर को भाजपा नेता सोवन चटर्जी का करीबी माना जाता है। हाल ही में उन्होंने साउथ कोलकाता में चटर्जी से मुलाकात भी की थी। TMC ने मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

एक हफ्ते में ममता को दूसरा झटका-


इससे पहले 30 जनवरी को पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी, विधायक बैशाली डालमिया और विधायक प्रबीर घोषाल समेत 5 TMC नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली थी। इनके अलावा एक्टर रूद्रनील घोष ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इन सभी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button