सहसपुर – कस्बा सहसपुर के निवासी मनोज कुमार ने इंसानियत की मिसाल कायम की जहां पर एक इंसान दूसरे इंसान के खून चूसने में लगा है, वही सहसपुर निवासी मनोज कुमार ने अपनी मानवता की मिसाल पेश की हैl कस्बा सहसपुर नाटा वाला बाग मुरादाबाद बाईपास हाईवे पर स्थित मोबाइल टावर पर बंदर चढ़ा हुआ थाl जो मोबाइल टावर पर अचानक करंट की चपेट में आकर नीचे गिरा और घायल हो गया l वही सहसपुर निवासी मोहल्ला सराय कला के किराना व्यापारी मनोज कुमार ने देखा की जमीन पर पड़ा एक बंदर दर्द के कारण तड़प रहा है मनोज कुमार ने बताया कि वह किराना का सामान लेने का जा रहे थे उन्होंने देखा कि टावर के पास एक बंदर काफी जोर से तड़प रहा हैl उन्होंने देखा कि टावर पर करंट आने के करण वह नीचे गिरा और गिरने की वजह से उसके शरीर पर काफी चोट आई जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल थाl
दर्द के कारण तड़प रहा था
मनोज कुमार ने अन्य साथियों को इसके बारे में जानकारी दी तो, तुरंत साथी घायल हो गए बंदर के स्थान पर पहुंचे और घायल बंदर को इलाज कराने के लिए सहसपुर के ही पशु डॉक्टर के पास ले गए लेकिन सहसपुर के पशु डॉक्टर केले जाने के बाद डॉक्टर ने उनसे कहा कि इसका इलाज आप स्योहारा के पशु चिकित्सालय केंद्र पर ले जाने को कहा डॉक्टर की बात सुनते ही मनोज कुमार व उनके साथी तेज सिंह ,जीवन ,गजेंद्र ,ओमपाल, ओम प्रकाश , यशपाल आदि स्योहारा पशु चिकित्सालय ले गएl
उन्होंने बंदर का उपचार किया, और इंजेक्शन लगाने के बाद कहा आप इसे घर ले जाए ,और 12 घंटे के बाद लेकर आए, लेकिन शुक्रवार प्रातः 4:00 बजे सहसपुर के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे तो बंदर को मृत पायाl बाद में बंदर का अंतिम संस्कार बच्चों के श्मशान घाट पर मनोज कुमार व उनके साथी ने अंतिम संस्कार कियाl


















