बिज़नेस

From Rs 5 to 42 rupees this penny stock surged over 700 percent in 6 month check how varpat

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. शेयर बाजार कमाई का शानदार जरिया (Earning money) बनता जा रहा है. आज हम एक पेनी शेयर (Penny stocks)की बात कर रहे हैं, जिसने अपने शेयरधारकों को बेहद कम समय में मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger stocks) दिया है. हम बात कर रहे हैं- रतनइंडिया एंटरप्राइजेज शेयर (Rattanindia Enterprises stock)की. Rattanindia Enterprises का शेयर लगातार ऊपर की ओर चल रहा है, जिससे इसके निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल रहा है.

वित्तीय वर्ष 2021-22 (FY22) में ही स्टॉक अब तक 700 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है. 31 मार्च, 2021 को ₹5.1 पर कारोबार करने से, वर्तमान में ₹42.8 तक, इस अवधि में यह 739 प्रतिशत तक बढ़ गया था. इसकी तुलना में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी (Nifty)FY22 YTD में करीब 24 फीसदी चढ़ा है.

31 मार्च, 2021 को स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश आज ₹8.39 लाख हो गया होता. पिछले एक साल में स्टॉक भी 590 फीसदी और कैलेंडर ईयर 2021 में अब तक 529 फीसदी चढ़ा है. स्टॉक ने 27 जुलाई, 2021 को अपने 52-सप्ताह के हाई ₹70.65 पर पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें- Fixed Deposit: बैंक में FD कराने की सोच रहे हैं तो इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान, मिलेगा ज्यादा फायदा

जानें क्या है कंपनी का कारोबार?
पूर्व में रतनइंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम से जानी जाने वाली यह फर्म ताप विद्युत उत्पादन के लिए परियोजनाओं की स्थापना में लगी हुई है. इसने हाल ही में बिजली के वाहनों और ड्रोन कारोबार में भी कदम रखा है. स्टॉक ने वित्त वर्ष 22 में अब तक अपने कम्पीटीटर के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. JSW एनर्जी ने वित्त वर्ष 22 में 320 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ अन्य कम्पीटीटर कंपनियों के बीच सबसे अधिक लाभ प्राप्त किया. इस बीच इस दौरान अदानी ट्रांसमिशन में 97 फीसदी, एनटीपीसी में 39 फीसदी और पावरग्रिड में 20 फीसदी की तेजी आई. फर्म ने जून तिमाही में ₹23 लाख का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि बिक्री में वृद्धि के बावजूद एक साल पहले की अवधि में ₹8 लाख का लाभ हुआ था.

ये भी पढ़ें- कमाई के लिए हो जाएं तैयार, इस तारीख को खुल रहा है Nykaa का IPO, प्राइस बैंड 1,085-1,125 रुपये तय

इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में भी एक्टिव
जून 2021 तिमाही में शेयरधारिता के आंकड़ों के अनुसार, चार प्रमोटरों के पास 74.8 प्रतिशत हिस्सेदारी या 103 करोड़ शेयर थे. जबकि शेष 25.2 प्रतिशत हिस्सेदारी या कंपनी के 34.80 करोड़ शेयर पब्लिक के पास थे. बता दें कि यह फर्म रिवोल्ट मोटर्स के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में भी शामिल है.

Tags: Business news in hindi, Earn money, Easy ways to earn money, Multibagger stock, Stock return, Stock tips

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button