बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

ब्राह्मण महासभा समिति के तत्वाधान में ब्राह्मण महा-मिलन कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – ब्राह्मण महासभा समिति के तत्वाधान में ब्राह्मण महा-मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की समस्याओं पर चिंतन-मनन किया गया।

बिजनौर स्थित काकरान वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण समाज की समस्याओं को लेकर आज इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। ब्राह्मण प्रबुद्ध वर्ग में आता है और सदैव से बीजेपी के साथ रहा है। वह हमेशा ब्राह्मणों को लेकर जो भी समस्याए हैं उन्हें सरकार व संगठन के सम्मुख रखते है और उनका समाधान कराया जाता है। उन्होंने कहा कि मायावती व सपा द्वारा प्रबुद्ध का सम्मेलन केवल जाति के आधार पर और वोटरों को लुभाने के लिए किया जाता हैं जबकि बीजेपी हमेशा से सभी धर्मों व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ रही है।

उसने कभी राजनीतिक कारण से प्रबुद्ध वर्ग का यूज नहीं किया अपितु हमेशा प्रबुद्ध को सम्मान दिया। जबकि अन्य दल के लोग राजनीतिक फायदे के लिए प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने का काम करते हैं। अजय मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि प्रबुद्ध वर्ग व ब्राह्मण समाज के लोग इस चुनाव में भी बीजेपी के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। ब्राह्मणों से संबंधित समस्याओं को लेकर हम पहले भी सरकार को समय-समय पर उनको समस्याओं से अवगत कराते रहे हैं और सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान भी किया है और सरकार द्वारा ब्राह्मण समाज की भलाई के लिए फैसले भी लिए गए हैं।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button