बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

9 साल बाद मर कर घर लौटा बुखारे का कपिल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के मोहल्ला बुखारे का निवासी कपिल पुत्र महिंदर सिंह जिसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। पिछले 9 वर्षों से थाना बढ़ापुर में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। बढ़ापुर में अपनी पत्नी काजल के साथ जीवन जी रहे कपिल बिजनौर में अपने परिवार वालो से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखता था। कपिल की शादी थाना किरतपुर के शेरपुर गांव की निवासी काजल पुत्री राकेश से हुई थी। 25 अगस्त 2021 को कपिल की पत्नी काजल बिना पूर्व सूचना दिए शाम को 7:00 बजे एंबुलेंस से मोहल्ला बुखारा बिजनौर में मृतक अवस्था में कपिल को लेकर आई।

अचानक इस तरह कपिल का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुन कर मोहल्ले में लोगो की भीड़ लग गई।कपिल का इस तरह मरना किसी के भी गले नहीं उतर रहा है। कपिल की मौत का कारण जानने के लिए शव को परिजन पोस्टमार्टम कराने जिला अस्पताल बिजनौर ले आए। कपिल के परिवार वालों का आरोप है कि कपिल की पत्नी काजल ने कोई कहानी रच कर अपने पति कपिल की जान ली है। जो बिना पूर्व सूचना के कपिल का शव लेकर बिजनौर आई।कपिल का इस तरह मरना संदिग्ध लगता है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button