गाज़ियाबाद- लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 18अगस्त को रोडी,बदरपुर, सप्लायर धर्मेंद्र चौधरी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।लोनी बॉर्डर पुलिस ने हत्या का किया खुलासा।तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।पकड़े गए अभियुक्तों के नाम आकाश पंडित,आशीष राठी और नवाब बताया गया है।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे व हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।
लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया ।कि धर्मेंद्र चौधरी के साथ अभियुक्त की पहले से ही किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी।जिसके चलते अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। साथ ही आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
सरताज खान की रिपोर्ट


















