विष्णु दत्त शर्मा जी मेरे पंडित जी हैं और मैं पंडित जी की बात को कैसे टाल सकता हूं- ज्योतिरादित्य सिंधिया…
खजुराहो पहुंचे, खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी जो कि मतंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात कार्यकर्ताओं की एयरलाइंस को लेकर मांग से संदर्भित विषय पर जब उन्होंने सिंधिया जी से फोन पर तत्काल वहीं पर बात की तो फोन पर ही देश के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विष्णु दत्त शर्मा जी सिर्फ आपके सांसद ही नहीं बल्कि वह मेरे पंडित जी हैं और मैं पंडित जी की बात को कैसे टाल सकता हूं वह जो कहेंगे मैं उन सभी मांगों को पूरा करूंगा ।
सांसद खजुराहो श्री विष्णु दत्त शर्मा जी ने आज मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए , इस अवसर पर जैन मंदिर रोड में खुल रही नई दुकान को लेकर जब स्थानीय जन एवं जैन समुदाय के लोगों ने उक्त दुकान का विरोध स्वरूप मांग पत्र भी सौंपा जिस पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह दुकान वहां से हटाई जाएगी
जन भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए यह शराब की दुकान वहां नहीं खोली जानी चाहिए तथा इस पर तत्काल कार्यवाही होगी जिस पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह , जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिनारायण अवस्थी , जिला उपाध्यक्ष दिनेश गौतम, बृजेश चौरसिया, अनिरुद्ध सिंह , पुष्पेंद्र अवस्थी, भैया जी अचनार, सुधीर शर्मा , दिनेश अग्निहोत्री , श्रीकांत मिश्रा , अनुज कुमार शुक्ला, डॉ वीरेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
सत्यव्रत पांडे आईरा पत्रकार खजुराहो


















