बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending
बिजनौर में डीजे पर डांस करते हुए तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर में डीजे पर डांस करते हुए तमंचा लहराने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो में बेखौफ एक युवक हाथ में अवैध तमंचा लहराते हुए कर रहा है डांस। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही आरोपी को गिरफतार कर किया चालान।
आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के ग्राम पाडली मांडू में तमंचे पर डिस्को करते हुए युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। थाना धामपुर पुलिस ने तत्काल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को एक अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस, 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है।
एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना धामपुर पर मु0अ0सं0 111/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। आरोपी का संबंधित धारा में चालान किया जा रहा है।


















