उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन को लेकर तीर्थ पुरोहितों का हंगामा , डेढ़ घंटे तक रहा तनाव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रप्रयाग / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,केदारनाथ धाम में शुक्रवार को वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित वीआईपी गेट के पास एकत्रित होकर “VIP गेट बंद करो” और “VIP सिस्टम खत्म करो” के नारे लगाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीआईपी गेट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा कुछ तीर्थ पुरोहितों को अंदर जाने से रोकने के बाद विवाद बढ़ गया। तीर्थ पुरोहितों का आरोप है कि वीआईपी व्यवस्था के कारण आम श्रद्धालुओं और स्थानीय पुरोहितों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच भी हलचल मच गई और स्थिति कुछ समय के लिए संवेदनशील हो गई।

हालांकि, तीर्थ पुरोहितों के प्रमुख संगठन केदार सभा ने इस घटनाक्रम से खुद को अलग रखा। केदार सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या समूह की नाराजगी है, जिसका संगठन से कोई सीधा संबंध नहीं है।

विरोध बढ़ता देख मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों से वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तीर्थ पुरोहित को जानबूझकर नहीं रोका गया था और यह पूरा मामला गलतफहमी के कारण उत्पन्न हुआ है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सभी तीर्थ पुरोहितों को समान सम्मान दिया जाएगा और व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वार्ता के बाद तीर्थ पुरोहितों का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने भी कहा कि यह विवाद गलतफहमी के चलते हुआ था, जिसे समय रहते सुलझा लिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और धाम की मर्यादा का सम्मान करने की अपील की है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button