बाइक सवार युवक पर चाकू-डंडे से हमला, अपहरण का प्रयास तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,कार सवार तीन युवकों पर अपहरण के प्रयास और हमले के आरोप में पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रॉयल इन्क्लेव निवासी कुनाल चौधरी पुत्र सुधीर चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल की दोपहर करीब 12:30 बजे वह किसी काम से पॉलीटेक्निक संस्थान गया था। इसी दौरान चेलू, इस्मित और एक अज्ञात युवक ऑल्टो कार से वहां पहुंचे और कार को उसकी बाइक के पीछे लगा दिया।
आरोप है कि काफी दूरी तक पीछा करने के बाद चेलू ने कार बाइक के आगे लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद चेलू और इस्मित ने उसे जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों ने चाकू और डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया।
शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के आने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घायल कुनाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


















