नूरपुर – नगर क्षेत्र में चल रहे स्वच्छ पेयजल जागरुकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत बेङ मे समाजसेवी व ग्राम प्रधान पुत्र आफताब अहमद के निवास स्थान पर एक शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकिर्त्रयों के साथ ही मातृ समूहों के साथ ही ग्रामीणों को प्रोजेक्टर और वार्ता के माध्यम से जानकारी दी गई।
शिविर मे लखनऊ से आई जलापूर्ति टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करके जल संरक्षण पर जोर दिया गया। स्वच्छ जल का सेवन करके बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जलापूर्ति निरीक्षक ने कहा कि दूषित जल के सेवन से अनेक बीमारियां हो रही है। स्थिति यही रही तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे। इसलिए अभी से सजगता जरुरी है।
मुख्य सहायक ने कहा कि ब्लाक में चयनित गांवों में स्वच्छता के बारे में जानकारी देने के लिए टीमें बनाई गई हैं। जिसमें उन टीमों द्वारा जल मंच, नुक्कड़ नाटक, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बैठकें, फिल्म प्रोजेक्टरों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है।ग्राम प्रधान मिर्जापुर टीकली अनीसा बैगम की अध्यक्षता मे ग्राम प्रधान पुत्र आफताब अहमद ने शिविर का संचालन किया।इस मोके पर ग्राम पंचायत सहायक,आगंवाणी कार्यकत्री,ग्राम पंचायत सदस्य,व आशाएं एवं ग्रामीण काफी संख्या मे मौजूद रहे।
विकास सिंह की रिपोर्ट


















