AIRA NEWS NETWORK – राजनगर के शक्ति मैदान में आज आम आदमी पार्टी की एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के अलावा जिला एवं विधानसभा स्तर से आए हुए कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई ।
इस सभा के पूर्व बमीठा से खजुराहो होते हुए राजनगर तक आम आदमी पार्टी के द्वारा वाहन रैली का आयोजन हुआ जिसमें 2 पहिया एवं चार पहिया वाहन शामिल रहे, रैली में प्रमुख रूप से आज राजनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर माने जा रहे बबलू भैया पटेल खुली जीप पर एक प्रत्याशी के तौर पर पदाधिकारियों के साथ दिखाई दिए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पण के पश्चात प्रारंभ हुआ जिसमें आए हुए प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर के नेताओं द्वारा आम आदमी पार्टी की रीति- नीति से संबंधित अपने अपने विचार व्यक्त किए गए तथा आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज की यह सभा एक तैयारी के रूप में मानी जा रही है ।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल , संगठन सचिव घरेणेद्र जैन, जिला अध्यक्ष बृजकिशोर पटेरिया, महिला शक्ति से श्रीमती संगीता अहिरवार, रामस्वरूप अहिरवार , फैयाज खान, रामप्रकाश गुप्ता (मामा जी), बृज गोपाल पटेल (बबलू भैया), राजू खान, मुकेश पटेल, गोविंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी से राजनगर विधानसभा एवं जिले से आए हुए पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप गुप्ता के द्वारा किया गया ।


















