बिजनौर-उत्तरप्रदेश

बिजनौर में चांदनी क्लीनिक प्रकरण पर सियासी हलचल, उपमुख्यमंत्री तक पहुंची गूंज-मामला बना जिले में चर्चा का विषय

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क |बिजनौर
बिजनौर में चांदनी क्लीनिक प्रकरण पर सियासी हलचल, उपमुख्यमंत्री तक पहुंची गूंज
बिजनौर। जनपद के शेरकोट कस्बे स्थित चांदनी क्लीनिक पर देर रात एसीएमओ (ACMO) के पहुंचने और की गई कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यह प्रकरण अब प्रदेश स्तर तक पहुंच गया है और राजधानी लखनऊ में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी है।


सूत्रों के अनुसार, मामले को लेकर बृजेश पाठक तक शिकायत पहुंचाई गई। इस संबंध में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चेकिंग अभियान के नाम पर आयुर्वेदिक और यूनानी पद्धति से जुड़े चिकित्सकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन ने इस प्रकार की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई।
साथ ही, शेरकोट के चांदनी क्लीनिक पर पहुंचे एसीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने इसे मनमानी कार्रवाई बताते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने की बात कही।
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बीच स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सीएमओ द्वारा संबंधित एसीएमओ से शेरकोट सर्किल का चार्ज वापस ले लिया गया है, जिससे मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सक्रियता साफ दिखाई दे रही है।
यह पूरा मामला अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
— आईरा न्यूज़ नेटवर्क, बिजनौर

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button