ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

बेरखेड़ा के जंगलों में मिला लापता युवक का शव, दो आरोपी गिरफ्तार – इलाके में हड़कंप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा ब्रेकिंग | अमीन अहमद के साथ
बेरखेड़ा के जंगलों में मिला लापता युवक का शव, दो आरोपी गिरफ्तार – इलाके में हड़कंप
स्योहारा (जनपद Bijnor)।
क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ा के जंगलों में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कई दिनों से लापता युवक का शव बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी सुरेन्द्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार उर्फ मोनू 17 अप्रैल की सुबह लगभग 10 बजे अपनी स्प्लेंडर बाइक से स्योहारा के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।


जांच के दौरान सामने आया कि मनोज को आखिरी बार ठाकुरद्वारा रोड स्थित रामगंगा पुल के पास एक परचून की दुकान पर देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह दो अज्ञात युवकों के साथ मौजूद था, जो खुद को उसका परिचित बता रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी को संदिग्ध परिस्थितियों में दर्ज कर जांच तेज की। इसी क्रम में बुधवार सुबह बेरखेड़ा के जंगलों में युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है—
अर्जुन (निवासी शरीफपुर)
नितिन (निवासी खुर्द नवादा)
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले का बड़ा खुलासा हो सकता है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button