करनाल-हरियाणा
Trending

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल – 15 अगस्त भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस का समारोह कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पारंपरिक हर्षोल्लास और कोविड-19 अनुकूल व्यवस्था को मानते हुए सम्पन्न हुआ। प्रात: सूर्योदय के समय से ही एमबीबीएस प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सामने वाले प्रांगण में सुंदर रंगोली सजाई । स्वतंत्रता दिवस समारोह के नियत समय से काफी पहले ही केसीजीएमसी के सभी वर्गों के सदस्य सभा स्थल पर एकत्रित होने शुरू हो गए थे। समारोह की अध्यक्षता संस्था के निदेशक डॉ जगदीश चंद्र दुरेजा ने की। सुबह ठीक 8:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया और कॉलेज की सुरक्षा टुकड़ी ने सलामी दी।

तत्पश्चात संस्था के कार्यरत कर्मचारियों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिला अध्यक्ष की ओर से कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले कुछ करोना योद्धाओं को निदेशक और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट द्वारा प्रशस्ति पत्र भी बांटे गए। वैश्विक महामारी के चलते अत्यधिक मुश्किल हालातों में भी उत्कृष्ट पढ़ाई करने वाले और विश्वविद्यालय में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एमबीबीएस छात्र पारस सचदेव और महक को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया ।

पहलवान जगत सिंह मेमोरियल स्कॉलर्शिप के सौजन्य से उन्हें क्रमश: रुपये 1,10,000 और रुपये 73,700 की राशि का धनआदेश निदेशक महोदय के हाथों प्राप्त हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ दुरेजा ने कॉलेज में कार्यरत सभी डॉक्टर्स एवं नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, नॉन टीचिंग अधिकारी एवं स्टाफ, सफाई मित्रों को उनके सेवा भाव और कार्यकुशलता के लिए प्रशंसा की और भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 10 मेट्रिक टन के नए ऑक्सीजन प्लांट के कार्यरत हो जाने से कोविड-19 के आशंकित तीसरी लहर की तैयारी में बहुत सहायता मिलेगी एवं आईपीडी के चतुर्थ फ्लोर पर 100 बेड्स के नए आईसीयू को मरीजों की सेवा में समर्पित करने में सुगमता रहेगी।

समारोह का मंच संचालन लैब टेकनीशियन पदम सिंह प्रजापति ने किया और कॉलेज के सभी शिक्षकों, नर्सिंग स्टाफ, लैबोरेट्री एवं टेक्निशियन स्टाफ, अन्य पदाधिकारियों तथा छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान और मिष्ठान वितरण से हुआ।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button