करनाल – 15 अगस्त जिले में श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र शाखा ग्राउंड करनाल में 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय बटला प्रदेश प्रतिनिधि माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ रामजी लाल रिटायर्ड प्रिंसिपल दयाल सिंह कॉलेज का स्वागतम सहायक निर्देशक दिनेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ रामजी लाल जी भारत की आजादी में करनाल जिले के योगदान में हरियाणा के लोगों के योगदान पर शानदार प्रकाश डाला। उन्होंने मुक बधिर बच्चों के कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ रामजी लाल द्वारा हरियाणा के स्कूल कॉलेजों में आजादी के दौरान हरियाणा की भूमिका को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए तथा आजादी हेतु हरियाणा के गांव में लोगों पर शोध किया जाए ताकि गुमनाम क्रांतिकारियों का योगदान सामने आ सके।
माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रतिनिधि संजय बठला जी द्वारा भी करनाल में हरियाणा के प्राचीनतम गौरव में इतिहास व आजादी के लिए योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही उन्होंने केंद्र की यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केंद्र के सहायक निर्देशक दिनेश सिंह, निर्भय सिंह, भुवनेश सक्सेना, हरि मोहन, सुनील, नीलम बत्रा, विनोद, सविंदर सिंह उपस्थित रहे।


















