धामपुर: नवनियुक्त ग्राम प्रधान ग्राम वासियो की उम्मीदों पर खरे उत्तर रहे है पूरे ग्राम की साफ सफाई का बीड़ा उठा ग्राम को स्वच्छ कर अब पूरे ग्राम को कॅरोना जैसे महामारी से बचाव के लिए सेनेटाइज करवाया ताकि ग्राम में किसी भी प्रकार की कोई बीमारी ना फैल सके,ग्राम प्रधान पति समाज सेवी कफील अहमद ने बताया कि वो हर ग्राम वासी के दुख दर्द मे उसके साथ है ग्रामवासियो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, ग्राम को स्वच्छ और आदर्श ग्राम बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
जल्द ही ग्राम में एक सावर्जनिक बारात घर ,ग्राम के प्राथमिक विद्यालय को इंटर कॉलेज ,ग्राम की महिलाओं और बच्चों को साक्षर कर स्वरोजगार उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्राम के सवसेवको ज़की अंसारी, परवेज़ कमर, इदरीस अहमद, मुकेश कुमार, सुपरवाइजर जमील उर्फ टैंडी, दीपक कुमार आदि लोगो की मदद से जल्द ही ग्राम मे नशा मुक्ति अभियान चला कर ग्राम को नशा मुक्त किया जाएगा।
सुपरवाइजर जमील उर्फ टैंडी , लाला जी पर्चुनिया, जावेद कमर उर्फ गुरु जी, शाहिद बनरोलिया, शादाब अहमद कबाड़ी, आदि लोगो ने प्रधान पति वरिष्ठ समाजसेवी कफील अहमद की भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए अपना पुर्ण सहयोग देने की बात कही। आप को बताते चले कि इलेक्शन से पहले ही ग्रामवासियो ने पूर्ण समर्थन देकर अपना प्रधान मान लिया था अब देखना ये है कि कब तक प्रधान जी ग्राम वासियो की उम्मीदों और विश्वास पर खरे उतारते है।
शमशुलकमर की रिपोर्ट


















