जनपद बिजनौर: धामपुर- मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकथल सानी के पास के बड़े वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की दर्जनाक मौत हो गई। दुर्घटना का पता लगते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
आपको बता दें धामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकथल सानी निवासी लगभग 27 वर्षीय पीयूष चौहान पुत्र बलराम सिंह आज सुबह बाइक पर सवार होकर पैट्रोल पंप से तेल लेने गया था। वापिस लौटते समय तीव्र गति वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस इलाज के लिए लेकर सीएचसी पहुंची, जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.