ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

कोटद्वार पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच पाए अवैध शराब

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनाँक 18.01.2022 को अभियुक्त उत्तम सिंह को 54 पव्वे अवैध शराब के साथ फैक्ट्री तिराहा कलालघाटी, कोटद्वार एवं अभियुक्त भारत को 57 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ निकट दुर्गा मन्दिर जीतपुर कुम्भीचौड़ो के पास से गिरफ्तार किया गया।

जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोगः-
• मु0अ0सं0- 27/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम उत्तम सिंह।
• मु0अ0सं0- 28/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम भारत।

अभियुक्त का नाम पताः-
• उत्तम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह, निवासी झण्डीचौड़ पूर्वी, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वालl
• भरत पुत्र स्व0 केशर सिंह, निवासी जीतपुर कुम्भीचौड़, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

बरामद मालः-
• 111 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीमः-
• आरक्षी 57 ना0पु0 धर्मेन्द्र सिंह
• आरक्षी 33 ना0पु0 शादाब अली

कोटद्वार पुलिस आम जनमानस से अनुरोध करती है क्या अगर आपके पास किसी नशा कारोबारी के बारे में कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देखें या किसी अपराधी के बारे में कोई सूचना हो या जानकारी हो तो कोटद्वार थाने में आकर अपनी पुलिस से संपर्क करें और जानकारी को साझा करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में अपनी पुलिस का सहयोग करें कोटद्वार पुलिस आप की मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपनी पुलिस का सहयोग करें

सिंगल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button